Uncategorized

डीएम व एसएसपी ने बेसहारा को बांटे कंबल

हरिद्वार।
सर्द हवाआें की मार झेल रहे बेसहारा लोगों के लिए गत रात्रि जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गब्र्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहारा बनकर सडक़ पर उतरे। गर्म कंबल मिलने पर राहत महसूस की। जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाने के आदेश दिए। नव वर्ष की शुरुआत से तीर्थनगरी में ठंड का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गब्र्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल बृहस्पतिवार की रात अपने काफिले के साथ तीर्थनगरी में भ्रमण निकले। बस अड्डे व रेन बसेरों के अलावा हरकी पैड़ी समेत तमाम एेेसे स्थानों पर गए जहां बेसहारा लोग शरण लेकर रहते हैं। सर्द हवाआें से बचने के लिए ठिठुर कर बैठे मिले लोगों को जिलाधिकारी व एसएसपी ने कंबल बांटे। कंबल मिल जाने के बाद एेसे लोगों को राहत मिल गयी। हरकी पैड़ी में गंगा किनारे एेसे काफी संख्या में भिक्षुकों को कंबल मिलने से राहत मिली। बस अड्डे के आसपास भी कई एेसे बेसहारा लोगों को भी कंबल मिल जाने पर राहत की सांस ली। सर्द हवाआें से राहत दिलाने के लिए कंबल सहारा बन गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम को पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने के निर्देश दिए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *