हरिद्वार

महिला से छेडछाड मारपीट में चार पर केस

बहादराबाद।
थाना क्षेत्र के भौरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने एक सप्ताह बाद शिकायत पर नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सतीश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी भौरी ने कहा कि 22 मार्च को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पडोस के ही चार लोग उनके घर में घुस आए। पत्नी के साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि पत्नी के साथ छेडछाड भी की है। इसमें उसकी पत्नी को अंदरूनी चोट आई है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि विष्णु, मानस, विशाल,  नरेश निवासीगण भौरी के खिलाफ गाली—गलौज, मारपीट, छेडछाड की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *