Uncategorized

अवस्थाओ की भेंट चढा लाभार्थी सम्मान समारोह, क्षेत्र को सौगात नही मिलने पर निराश हुए क्षेत्रवासी

लक्सर।
नगर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह अवस्थाओ की भेंट चढ गया। कार्यक्रम मोदी सरकार के गुणगान और फोटो—वीडियो तक ही सिमट कर रह गया। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए कोई नई सौगात नही दिए जाने से क्षेत्र की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ङ्क्षकतु जनता की अपेक्षाओ से परे होकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओ के बखान और लाभाॢथयों के साथ फोटो वीडियो बनवाने तक ही सिमट गया। वहीं कुछ सूत्रों और भाजपा नेताओ की माने तो उनके मुताबिक मुख्यमंत्री का लक्सर आगमन को लेकर निर्धारित कार्यक्रम बेहद कम वक्त में तय किया गया था। जिसे लेकर कार्यकर्ता पुरी तरह से तैयारी नही कर सके। कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन हुआ तो मंच पर विराजमान बडे नेताओ को मुख्यमंत्री के अग्रिम कार्यक्रम के चलते संबोधन का समय तक नही मिल सका, इतना ही नही बल्कि इस दौरान लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता द्वारा जब क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष सार्वजनिक रूप से रखी गई, तो मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में उन मांगों को लेकर किसी प्रकार का कोई आश्वासन तक नही दिया गया। वहीं इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से भी दूरी बनाते हुए देखे गए और कार्यक्रम की अव्यवस्था के चलते अन्य दिग्गज नेताओ ने कुछ बताने से परहेज कर लिया। मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा भी क्षेत्र संबंधित कोई सौगात नही मिलने के पश्चात कार्यक्रम को बीच में ही छोडकर चले जाना उचित समझा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आगमन होने के बाद क्षेत्र की कोई भी समस्या नही सुने जाने पर ही मौके पर क्षेत्रीय नेता और क्षेत्रवासी संतुष्ट नही हो सके, क्योकि इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लिए कुछ सौगात मिलने की बेहद आस लगाई जा रही थी। ङ्क्षकतु कार्यक्रम सिर्फ टेंट कुर्सियों तक सीमित रह गया। हालांकि इसके अलावा लक्सर क्षेत्र के भाजपा नेताओ द्वारा अपने—अपने स्तर पर अपनी मेहनत जाहिर करते हुए पार्टी स्तर का मान सम्मान बढाने के प्रयास भी किए गए। इतना ही नही बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी और विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जुलाई माह में आई आपदा के दौरान लक्सर क्षेत्र में आकर क्षेत्रवासियों अथवा किसानों को तमाम तरह के बिजली बिल छूट संबंधित वादे किए गए थे उन पर भी मुख्यमंत्री द्वारा चुप्पी साधे रखी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *