उत्तराखंड मनोरंजन हरिद्वार

अमजा ने होली मिलन पर किया कवि सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार।
आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा अवधूत मंडल आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुडे पत्रकारो, साहित्यकारो, कवियो, समाज सेवियो, राजनेताआे ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियो का स्वागत किया गया। जिसके साथ ही युवा कवि दिव्यांश और अमन शुक्ला ने अपनी कविताओ से उपस्थित श्रोताओ से वाहवाही लूटी। जिसके बाद हास्यकवि पुष्पराज धीमान भुलक्कड ने अपनी कविताओ से सभी को हसने पर मजबूर कर दिया। वही वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार बृजेन्द्र हर्ष द्वारा होली के रंगो और पिचकारी की फुवारो को अपने शब्दो में बांधकर श्रौताओ को पुष्पवर्षा से सराबोर कर दिया। लघु व्यापारी नेता संजय चोपडा ने राधा कृष्ण की होली का गीत गाकर समा बांधा। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर अवधूत मंडल आश्रम अध्यक्ष स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कार्यक्रम की तारीफ  करते हुए सभी को आशीर्वाद और होली शुभकामनाएं दी। कहा कि पत्रकार देश का मजबूत स्तम्भ है उनके कार्यक्रमो में सभी राजनैतिक दलो, समाज, और धर्म के लोग एक मंच पर होते है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील गुडडु, अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा पूनम गुप्ता, समाजसेवी विशाल गर्ग, व्यापारी नेता संजीव चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, अनिल भास्कर, अमजा प्रदेश महामंत्री रविन्द्र नाथ कौशिक, जिलाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा, सचिव मनीष कागरान, कोषाध्यक्ष नरेश तोमर, समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, कार्यकारणी सदस्य सचिन तिवारी, मनोज रावत, धर्मराज, विकास तिवारी, हर्ष तिवारी, संजना राय, संजय लांबा, मित्रपाल, प्रवेश राय, मनीष पाल, प्रवीण सैनी, राजीव शास्त्री, संजय धीमान, जाने आलम, सूरज, जोनी चौधरी सहित अनेको पत्रकार एवं अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *