उत्तराखंड हरिद्वार

केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय सामूहिक उपवास’

हरिद्वार।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय में अरङ्क्षवद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर सामूहिक उपवास रखा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपायक्ष प्रेम ङ्क्षसह ने कहा कि आज देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी या भाजपा द्वारा संचालित की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को फर्जी जांच के आाार पर गिरफ्तार किया गया हे।  शराब घोटाले मैं आज तक ईडी और भाजपा एक पैसे  भी बरामद नहीं कर पाई है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के साथ खड$ा है और अंतिम सांस तक खड़ा रहेगा। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की असली मनी ट्रेल तो भाजपा के पास है। जिस शरद चंद रेड्डी को  ईडी ने ङ्क्षकग ङ्क्षपग बताकर शराब घोटाले का मुख्य अभियुक्त बताया था, वह शरद चंद्र रेड्डी सरकारी गवाह बनकर भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के मायम से 55 करोड का चंदा देता है। और उसे जमानत मिल जाती है। ईडी इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है। असल में इनका मकसद जांच करना नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि मोदी राज में तानाशाही चरम पर है। लोकतंत्र और संविधान को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के माध्यम से खत्म किया जा रहा है। संजय ङ्क्षसह की जमानत से स्पष्ट हो गया की ईडी के पास कोई साक्ष्य नहीं थे। अरङ्क्षवद केजरीवाल की गिरफ्तारी  असंवैधानिक है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरे देश में देशव्यापी सामूहिक उपवास रखा है।  केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। जिसे पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता हम अरङ्क्षवद केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हैं। आज जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका सहित कई विकसित देशों ने भारत में हो रहे लोकतांत्रिक हनन का मुद्दा उठाया है। देश में अस्थिरता का माहौल है। अरङ्क्षवद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन्हें जबरन जेल में रखा गया है। पार्टी अपने राष्ट्रीय नेता के साथ खड$ी है और संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा नवनीत राठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, आेपी मिश्रा, ममता ङ्क्षसह, एडवोकेट बलेश ङ्क्षसह, अनिल सती, संजू नारंग, राव तनवीर, पवन कुमार, आशीष गौड, धीरज पीटर, मयंक गुप्ता, प्रवीण कुमार, किरण कुमार, दुबे, शाहीन अशरफ, खालिद हसन, रितु गिरी, संजय गौतम मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *