वायरल न्यूज़

AAP का फनी वीडियो..भगवंत मान की शाहरुख वाली एंट्री, कांग्रेस ने कसा तंज

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब में भगवंत मान पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और बधाइयों की बाढ़ आ गई। खुद आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें बॉलीवुड के एक गाने के जरिए भगवंत मान की एंट्री दिखाई गई है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड फिल्म ‘हे बेबी’ के गाने दिल दा मामला को फेस एडिट करके दिखाया गया है। इस गाने में शाहरुख खान के चेहरे पर भगवंत मान और विद्या बालन को सीएम की कुर्सी दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी दिखाया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *