Uncategorized

दहेज उत्पीड़न और पत्नी को जलाने के प्रयास के मामले में पति गिरफ्तार

 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और आग लगाकर जान से मारने के प्रयास के आरोप में एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 भेल निवासी पीड़िता ने 24 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने दहेज में एक कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कार में डालकर आग लगाकर मारने का प्रयास भी किया।

शिकायत के आधार पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके बाद मुख्य आरोपी पति बसंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में ससुराल पक्ष के अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *