उत्तराखंड हरिद्वार

दीपावली पर कनखल पुलिस ने लौटाई 82 लोगों की खुशियां, 12.30 लाख के मोबाइल बरामद

CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बरामद किए 82 मोबाइल फोन, वर्ष 2026 में अब तक 268 फोन लौटाए

हरिद्वार। दीपावली के त्योहार पर हरिद्वार पुलिस ने 82 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। कोतवाली कनखल पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 82 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।

शुक्रवार, 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में कोतवाली कनखल में मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, कनखल पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी और हेड कांस्टेबल नीरज रावत शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *