हरिद्वार: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर ग्रामीण मंडल महामंत्री श्रवण कुमार दे सकते हैं इस्तीफा
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की राजनीति में एक बड़ा हलचल भरा मोड़ सामने आ रहा है। हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में पार्टी व संगठन के भीतर से सहयोग न मिलने और लगातार हो रहे उत्पीड़न को उन्होंने इस निर्णय की मुख्य वजह बताया है श्रवण कुमार का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से अधिक समय से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘धाकड़ धामी’ सरकार की भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड मुहिम को आगे बढ़ा रहे थे।संगठन से समर्थन का अभाव: उनका आरोप है कि भ्रष्टाचारियों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संगठन स्तर पर कोई सहयोग (सपोर्ट) नहीं दिया गया, उल्टे उन्हें ही बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।बमानसिक उत्पीड़न का आरोप: श्रवण कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल स्तर पर बैठे कुछ प्रभावशाली नेताओं और भ्रष्ट कार्यकर्ताओं द्वारा उनका लगातार मानसिक शोषण किया जा रहा है।
लगातार हो रही उपेक्षा और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर मंडल महामंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे जल्द ही अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। उनके इस कदम से स्थानीय राजनीति और संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है।





















































