कार्यक्रम 22 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित होगा।
हरिद्वार। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता के संदेश को लेकर 22 नवंबर को साइलेंट वॉकथॉन आयोजित किया जाएगा। जागृति वूमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की ओर से आयोजित इस अभियान में करीब 200 लोग शामिल होंगे।
ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस के शताब्दी वर्ष अभियान के तहत आयोजित इस वॉकथॉन की थीम ‘महिलाओं के खिलाफ शून्य हिंसा’ रखी गई है। इसमें केयर कॉलेज और डिवाइन कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।
वॉकथॉन सुबह 8 बजे शंकर आश्रम चौक स्थित श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय से शुरू होकर आर्य नगर चौक तक जाएगा और वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से महिला सुरक्षा और सम्मान के संदेश के साथ इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम 22 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित होगा।





















































