उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

मांगे पूरी न होने पर कोराना योद्धा सम्मान लौटाएगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

हरिद्वार।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाए उत्तराखंड की एक बैठक टी.बी. चिकित्सालय प्रांगण में कर्मचारियों की मांगों को लेकर संम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा ने तथा संचालन जिला मंत्री राकेश भंवर, राजेंद्र तेश्वर प्रान्तीय कार्य समिति सदस्य ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उप महामंत्री जेपी चाहर ने भी अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपमहामंत्री संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जेपी चाहर एवं प्रदेश आडिटर महेश कुमार ने कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा कोविड में जी जान से कार्य किया गया उनको प्रोहत्साहन भत्ता नही दिए जाने से कर्मी निराश हैं। साथ ही महाकुंम्भ मेला भत्ता भी कर्मचारियों को नही मिला है। बताया कि 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जायेगा। जरूरत पडी तो कर्मचारियों को मिला कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाया जायेगा। कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइल शासन में अटकी हुई है। कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय, जो कर्मचारी पदोन्नति नही किये जा सकते हैं उनको अंतिम ग्रेड पे— 4200 दिया जाना चाहिए जो कि नही मिल पा रहा है। जिला मंत्री राकेश भंवर, आडिटर शीशपाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर और गुरुकुल के उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जानी चाहिए। कर्मचारियों को एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों में कार्य करना होगा तभी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संगठन को तोड$ने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। कर्मचारियों को अनुशासन में रहना चाहिए आपसी फूट का फायदा दूसरे उठा सकते हैं। बैठक में सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, राकेश भंवर, दिनेश लखेडा, धर्म सिंह, सुरेश चंद, शीशपाल, मनोज कुमार ,सुभाष कुमार, राजकुमार, मूलचंद चौधरी, ताजबर नेगी, अरुण कुमार, पप्पू सैनी, संदीप शर्मा, सूरजबली, सतीश, दिनेश नोटियाल, मुकेश कुमार, नितिन, सचिन, विजय, वाहन चालक संघ केएम जोसेफ, दीपक, मुन्नी, पूनम, संतोष कुमारी, रजनी, सुदेश, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *