उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

भीतरघात कर भाजपा प्रत्याशी को हरवाने वाले तीन को किया निष्कासित

लक्सर।
विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी की खिलाफत करने और दूसरे उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में भाग लेने के आरोप में भाजयुमो के लक्सर मंडल अध्यक्ष रविश चौधरी ने कार्यकारिणी के मंडल महामंत्री, मण्डल उपाध्यक्ष व एक कार्यकारिणी सदस्य को छ साल के लिए संगठन से बाहर कर दिया है।
विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद से भाजपा में लक्सर सीट पर घमासान मचा हुआ है। मतदान वाले दिन देर शाम को लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व नगर में उसके चेहतो पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया था। मतदान के अगले दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने लक्सर नगर पालिका में भाजपा से नामित सभासद भूपेंद्र निगम, वार्ड -2 की भाजपा सभासद के पति कुलदीप मोनू के अलावा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल और राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
उन चारो पर भी लक्सर से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप था। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के लक्सर मंडल अध्यक्ष रविश चौधरी ने भी तीन पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष कपिल आर्य, महामंत्री रण विजय पसरीचा व कार्यकारिणी सदस्य रोहित धीमान को छह वर्षों के लिए संगठन से निष्कासित किया गया है। तीनो ने विस चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के बजाय सीट से चुनाव लडने वाले दूसरे प्रत्याशी के लिए काम किया है। उन्होने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुज्जर की संस्तुति के बाद तीनो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

1 COMMENTS

  1. Your style is unique in comparison to other folks I’ve read stuff from. I appreciate you for posting when you have the opportunity, Guess I will just book mark this page.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *