बहादराबाद।
सिडकुल क्षेत्र में नशीली दवा बेचने वाले दो आरोपियों को नहर पटरी के पास नशीले टेबलेट और कैप्सूल के साथ धर दबोचा।
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बीती रात पुलिस गश्त के दौरान गंग नहर पटरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बलीनो कार से 480 टेबलेट और 1200 बरामद हुए। कार सवार आरोपितों को पकड़कर कोतवाली ले गये। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सद्दाम पुत्र शादी निवासी ग्राम गढ़, सद्दाम पुत्र रियाज़ निवासी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया।
आरोपित सद्दाम व इस्लाम ने बताया कि सिडकुल में मेडिकल स्टोर है, क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की मांग करते है, जिसके चलते लालच में आकर उन्होंने नशीली दवाओं का कारोबार शुरू कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर दी है।
बरामद माल में
1- NRX Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules PROXIOHM-SPAS के 02 डिब्बे कुल 480 कैप्सूल
2- NRX Alprazolam Tablets I.P 0.5 MG, 02 डिब्बो मे कुल -1200 टेबलेट
3- वाहन बलिनो कार













































