उत्तराखंड हरिद्वार

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

पथरी।
ग्रामीण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा से पहले आर्यनगर स्थित आश्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात का संस्करण सुना। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास से लक्सर रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकालते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पूर्व की सरकारों की नाकामियों के चलते हुए देश में आतंकवाद की जड$े मजबूत हो गई, जिसे उखाड$ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। निर्दोष लोगों के साथ मांग का सिंदूर उजाड$ना किस धर्म, मजहब में लिखा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से हर किसी धर्म, वर्ग को नुकसान हो रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, राकेश सैनी एवं सुशील पंवार, चौधरी सत्यकुमार, चौधरी नाथीराम, ब्लाक प्रमुख आशा नेगी, बालम सिंह नेगी, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौहान, शिवकुमार चौहान, रविंद्र प्रधान, केपी प्रधान, प्रधान सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, चंद्रकिरण सिंह, श्याम सुंदर चौहान, सौरभ शर्मा, शुभम विराट, ऋषिपाल कश्यप, गुरबाज सिंह, अंकित शर्मा, दीपक रावत, अंकित चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नितेश कुमार, देवेंद्र चौहान आदि शामिल हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।