Uncategorized

पूर्व विधायक के आवास पर दी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजली

हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी लालढांग मंडल कार्यकर्ताआें द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड स्वामी यतीश्वरानंद के गाजीवाली स्थित आवास पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अन्य पदाािकारियों ने स्वर्गीय वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अॢपत किए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वर्गीय अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन काल संघर्षों से भरा रहा, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनेता थे, लोग उनके विचारों को आज भी याद करते हुए अपने जीवन में अपनाते हैं। अटल जी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली, सदन हो या सियासत, हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा अपनी कविता की पंक्तियों की तरह हमेशा अटल होकर डटे रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालढांग सीमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र ङ्क्षसह नेगी, सुरेंद्र रावत, मनोज कुमार, सरिता अमोली, पवन पंत, मुकेश सूर्या, सुशील बडोला, सुनील पाल, मंजू नेगी, जितेंद्र पोखरियाल, नीलम जोशी, विनोद पोखरियाल, योगेश कुमार, सुरेश काला, विक्रम चौहान, शालिनी आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *