उत्तराखंड हरिद्वार

तीन दिन पहले पिता की हत्या करने वाला बिजनौर से गिरफ्तार

हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार बिजनौर ले जाकर कर दिया था। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तीन दिन पहले सुनील धनगर पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल निवासी रावली महदूद निकट शिव मंदिर सिडकुल ने तहरीर देकर शिवम व सचिन के विरुद्ध अपने पिता अशोक कुमार की हत्या कर अपने परिवार के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर सबूत मिटा देने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाडी को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने स्थानीय पर एक टीम गठित की गई तथा विवेचक ने  घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो सचिन ने बताया गया कि मैं अपने माता—पिता व भाई बहनों के साथ किराए के मकान रावली महदूद  सिडकुल में रहता हूं तथा जींनस कंपनी में काम करता हूं। मेरे माता—पिता राजा बिस्कुट के पास खाने का ढाबा चलाते हैं। मेरे पिता अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं जो आये दिन लड$ाई झगड$ा मारपीट गाली गलौज करते हैं। मेरी माता पर उल्टे सीधे आरोप लगाते थे जो कि हम सुन नहीं सकते थे। घटना के दिन भी पिता अशोक कुमार ने रोज की तरह शराब पी रखी थी जिस पर हमारा झगड$ा राजा बिस्कुट के पास स्थित ढावे पर हुआ। उसके बाद मैंऔर मेरा भाई हर्ष अपने पिता को लेकर अपने कमरे पर आ गए। कमरे पर आकर मेरे पिता ने मेरी माता को गाली गलौज देकर हर रोज की तरह झगड$ना शुरू कर दिया। जब बोलचाल ज्यादा हो गई तो मेरे पिताजी ने मेरी मां को मारने के लिए  क्रिकेट का बैट उठाया वह जैसे ही मेरी मां को मारने वाले थे मैंने उन्हें रोक लिया। मेरे ऊ पर भी क्रिकेट के बैट से मारना शुरू कर दिया मेरे भाई हर्ष ने उन्हें रोका तो मैंने उनके हाथ से बेट छीन लिया और जैसे ही उन्हें पकड$ा हुआ था। हर रोज के झगड$े से परेशान होकर जान से मारने की नीयत से क्रिकेट के बैट से अपने पिता के सिर पर कई बैट से कई वार किया। जिससे उनकी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनके सिर से खून बहने लगा उन्हें लेकर हॉस्पिटल के लिए निकले ही थे उनकी मृत्यु हो गई जिससे हम लोग काफी घबरा गए और हम परिवारजन मेरी मां व भाई हर्ष ने मिलकर बिना बताए अपने गांव राजा का ताजपुर बिजनौर ले जाकर पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया। सचिन को उसके गांव राजा का ताजपुर नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *