Uncategorized

हिंदुस्तान यूनिलीवर के श्रमिकों की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरिद्वार।

शिवलोक कालोनी तरुण हिमालय में देव भूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान युनिलीवर की आम सभा की गयी। सभा मे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के शहीदों को याद करते हुए मजदूर वर्ग के संघर्षो के इतिहास पर चर्चा में मजदूरों के लिए 8 घंटे काम 8 घंटे आराम एवं 8 घंटे मनोरंजन के नारे के साथ शासन सत्ता में मजदूर वर्ग की भागीदारी करने के लिए मई दिवस के शहीदों ने निर्णायक संघर्ष में भागीदारी की। देवभूमि श्रमिक संगठन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि हमें सर्वप्रथम कंपनी में मान्यता के चुनाव के लिए संघर्ष करना होगा और अनाधिकृत छुट्टी करने पर मिलने वाले एक कार्य दिवस वेतन के 3 गुणा कटना यह मजदूरों के साथ सबसे बड़ा धोखा एवं अन्यायपूर्ण है। हमें इसके खिलाफ जुझारू संघर्ष करने की आवश्यकता है।
यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी में प्रथम व्यक्ति से अंतिम व्यक्ति तक एक ही प्रकार की सुविधा होनी चाहिए एवं सभी यूनियनों के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए।
आज के सभा के सभाध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि हमें बुरें इतिहास से सबक लेकर ,बेहतर भविष्य के लिए कम्पनी के समस्त मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा।
आम सभा में ,संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चे हरिद्वार‌ के संयोजक एवं फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी‌ के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन बीएमटीयू के‌ महामंत्री अवधेश कुमार, सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एण्ड एस इलेक्ट्रिकल्स लि०) के महिपाल सिंह एवं इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार आदि मजदूर प्रतिनिधियों ने भी देव भूमि श्रमिक संगठन के न्यायपूर्ण संघर्ष में पूर्ण सहयोग व समर्थन करने की‌ बात कहीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *