Uncategorized

पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाला किया गिरफतार

लक्सर।
पिछले वर्ष अक्टूबर माह में नगर में ओवर ब्रिज के पास पुलिस कर्मियों पर गोली मारकर उन्हें घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक देसी तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विदित हो कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में एक कारोबारी की दुकान के पास बदमाश होने की जानकारी चेतक पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह व पंचम प्रकाश को मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां पुलिस को देखकर बदमाश जान बचाकर भागने लगे थे। इस दौरान जब पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी, तो उन्होंने दोनो पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी थी। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित फुरकान, नौशाद, मुनव्वर उर्फ मोनू, साबिर, अताउर रहमान, शकील व अदनान को पकड$कर जेल भेज दिया था। जबकि जावेद फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जावेद निवासी ग्राम लंढोरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर की धरपकड$ के लिए मुखबिर व पुलिस टीम लगाई गई थी। किंतु बाद में एसटीएफ पुलिस भी उसके पीछे लगी थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जावेद को विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ की गई। उसके बाद उसे उसके गांव ले जाकर उसकी निशानदेही पर 315 बोर का देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। उसके बाद बुधवार को उसका मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *