Uncategorized

नये भारत का सपना शीघ्र होगा साकार: स्वामी अवधेशानंद गिरि

हरिद्वार।
भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के जूना अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनने में अब देर नहीं लगेगी। देश का लाल आज भारत की सेवा कर रहा है कुछ सालों बाद ही हम भारतीय सबसे आगे होंगे। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज स्थित मालवीय आडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में सहभागिता निभाते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। भारत के मूल में भारतीयों की भूमिका अहम रही हैं। विश्व का एक मात्र एेसा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही है जो चिंतन, मनन, चरित्र, आचरण और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहा है। परिषद के विचार आज भी प्रासंगिक है। भारत विकास परिषद सामाजिक दायित्वों की पूंजी है। हिंदु वैदिक सनातन संस्कृति बिना किसी प्रलोभन के भी विश्व में फैल रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि हम सब लोग काम करने वाले है और हम काम की भाषा ही जानते हैं। अलग सत्रों में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र सेवा में अपना निरंतर योगदान दें रहा है। प्रांतीय महामंत्री मनीषा सिंहल ने अधिवेशन में अपनी रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन करते हुए क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में होने वाली चर्चाआे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परिषद के पूरे भारत में 8 जोन हैं। देवभूमि में हो रहे इस अधिवेशन में 239से अधिक शाखाआें के डेलिगेट्स भाग लें रहें हैं। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक डा. शैलेंद्र, कोर यूनिवर्सिटी के जेसी जैन, क्षेत्रीय सयुक्त महामंत्री शरद चंद्रा, संगठन मंत्री ललित पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे, प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन, महिला एवं बाल विकास संयोजिका डा$संगीता सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की पश्चिम प्रांत दुबारा प्रकाशित स्मारिका का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *