Uncategorized

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में संतो ने किया एमआरआई मशीन का उद्घाटन

हरिद्वार।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम  चिकित्सालय कनखल का अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में’जर्मन निर्मित 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन का साधु संतों ने उद्घाटन किया।
रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में सोमवार को नव स्थापित 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन साधु संतों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण मिशन के 125 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, निर्मल पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञान देव सिंह महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज,श्री रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ कोलकाता के सहायक महासचिव स्वामी सत्येशानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन कनखल के सचिव  स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज, बाबा हठयोगी, मिशन के दिल्ली शाखा के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद महाराज, गुरुग्राम शाखा के सचिव स्वामी शांतात्मानंद महाराज, स्वामी उमेश्वरानंद ,मंजू महाराज, स्वामी अनादानंद, जगदीश महाराज, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर लालितानंद गिरी महाराज आदि संत महंत महामंडलेश्वर उपस्थित थे। इस अवसर पर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का भी लोकार्पण किया गया। एमआरआई मशीन प्रदान करने वाले हांगकांग के कौशल टिक्कू का संतो ने शाल आेढ$ाकर सम्मान किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि  राष्ट्र संत स्वामी विवेकानन्द के आदेश पर उनके गुरु के नाम पर शुरू किया गया रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल लगातार अपनी चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत कर रहा है। स्वामी सर्वलोकानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में कई भ्रांतियों का निदान किया। सम्मेलन को महामंडलेश्वर स्वामी परमात्म देव महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी कमलाकांतानंद, स्वामी एकेश्ववानंद, स्वामी त्यागीवरानंद, स्वामी विशुत्मानंद, स्वामी एकाश्यानंद आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *