Uncategorized

कनखल से लापता संत देवप्रयाग में मिले

हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले वृद्ध संत अचानक लापता हो गए। अखाड़े की आेर से संत  के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई। संत को देवप्रयाग से सकुशल बरामद कर लिया। संत कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मौन व्रत धारण किया हुआ। मौन व्रत खुलने पर संत से जानकारी मिल पाएगी।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि 9 दिसम्बर को दिगम्बर अखाड़ा बैरागी कैं प में रहने वाले अस्सी वर्षीय संत पवित्रानंद महाराज जम्मू से आने के बाद अचानक लापता हो गए। अखाड़े से संत के लापता होने पर अखाड़े की आेर से पुलिस में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। गुमशदगी दर्ज कर संत की तलाश में सोशल मीडिया, पुलिस व्हाट्सअप ग्रुप से संत की गुमशुदगी साझा की गयी। संत की तलाश में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने संत को देवप्रयास से सकुशल बरामद किया। संत ने मौन धारण किया हुआ है। जिस कारण अचानक गायब हो जाने का कारण स्पष्ट नही हो पाया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *