Uncategorized

रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों ने की ई- रिक्शा की बढती संख्या पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार।
ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों ने किराया निर्धारित करने का विरोध करते हुए ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। रोशनाबाद स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ (ए) रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी रविंद्र सैनी व एआरटीओ (ई) रश्मि पंत के साथ बैठक के दौरान ई- रिक्शा का किराया निर्धारित करने का विरोध करते हुए ई रिक्शा पंचपुरी महासंघ के महासचिव नवीन भैया ने कहा कि हरिद्वार जैसे छोटे शहर में ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बढ$ती ई- रिक्शा की वजह से शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या पर रोक लगायी जाए। ई -रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन बंद किए जाएं। उन्होंने ऐसे लोगों की जांच कराने की भी मांग की जो खुद रिक्शा नहीं चलाते हैं। लेकिन 1 से 2 रिक्शा किराए पर चलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या पर अंकुश नहीं लगाया तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। भूपतवाला भीमगोड$ा यूनियन के प्रधान अशोक कश्यप ने कहा कि ई- रिक्शा की बढ़ती संख्या की वजह से जाम लगने पर चालक को भारी चालान भुगतना पड$ रहा है। इस दौरान धीरज, मोनू प्रधान, सचिन, निशांत, वतन झा, शम्मी, पवन पाल, संजय, नंदू, शंकर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *