Uncategorized

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने समस्याओं को लेकर दिया धरना

हरिद्वार।
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति लालढांग के बैनर तले शनिवार को नजीबाबाद— हरिद्वार रोड स्थित गैंडी खाता बस स्टैंड पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना दिया गया। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले दिए गए धरने में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न  समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया। जिनमें मुख्य मांगो लालढांग में विकासखंड, तहसील ,कृषि मंडी, खोलने के साथ ही चिकित्सालय लालढांग का उच्चीकरण,  लालढांग – कोटद्वार मार्ग के लिए वन क्षेत्र में ओवर ब्रिज बनाकर मोटर मार्ग संचालित करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कल्याण सिंह बिष्ट ने की।  संचालन प्रीति पाल ने किया। धरने में मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश इन्शा, कन्याल, जगदीश सिंह. महेश्वरी विमल प्रीति पाल. कल्याण सिंह, जगमोहन सिंह, जीवन सिंह, मोहन सिंह, अंजलि, सुरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह आर्य, बाल मकान,  शालिनी, सरिता देवी, श्याम सिंह, रामचंद्र पाल, राम प्रसाद ,गोविंद सिंह, श्याम कुमार, कैलाश चंद्र, अशोक ने विशन, राजकुमार आदि सम्मिलित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *