Uncategorized

बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बनाया 14 मंजिला मकान

उत्तर प्रदेश का एक शख्स जिसने शाही ठाठ बाट के चक्कर मे 14 मंज़िल का मकान बना डाला। oteri आप को ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह शख्स राजा बन गया और उसने अपने पैतृक गांव के घर को किले में बदल दिया। इसके बाद बुर्ज खलीफा की तर्ज पर एक दो नहीं बल्कि 14 मंजिला मकान बना दिया वह भी बिना किसी मानक के। वही जब आसपास के लोगों ने इतनी ऊंची इमारत बनने की शिकायत अधिकारियों से की तो हस्तक्षेप के बाद घर बनाने का काम रोक दिया गया।

यह मामला उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के विकासखंड जमालपुर के गांव प्रतिहार निवासी सियाराम पटेल का है जो खुद को राजा के रूप में प्रसिद्ध होना पसंद करता था। ग्रामीणों के अनुसार सिया राम पटेल में प्रसिद्ध होने की चाहत में अपने पूर्वजों के घर को पहाड़ जैसा घर बनाना शुरू किया। पटेल ने 14 मंजिल का मकान बना दिया वही ग्रामीणों ने बताया कि सियाराम पटेल ने एक या दो नहीं बल्कि 4 शादियां भी की है उनके 6 बच्चे हैं। फिलहाल घर पर ताला लगा हुआ है। एसडीएम के आदेश के बाद बिल्डिंग बंद कर दी गई। सियाराम पटेल गांव छोड़कर सोनभद्र जिले में रह रहे हैं।

14 मंजिल का मकान गांव में एक और जहां एक प्रतीक बन गया है वही इसके आसपास के लोग हमेशा डरे रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर ने बताया कि चिकित्सा का काम करने वाले सिया राम पटेल को यह पसंद था कि लोग उन्हें राजा के रूप में जाने। उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए 14 मंजिल इमारत का निर्माण कराया। पटेल ने उस समय कहा था उन्हें निर्माण के लिए मदद मिल रही है। जब तेज हवाएं बारिश और अंधड़ आता है तो मकान के आसपास रहने वाले लोग डरकर अपने घर छोड़ कर चले जाते हैं।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *