उत्तराखंड

मकान ढह जाने से सात लोग दबे, दो की मौत

चमोली

जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में स्वतंत्रता दिवस की देर शाम को पहाड़ से आए मलबे से एक मकान ढह गया। जिसमें सात लोग मलबे में दब गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस,

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सात लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से पांच लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है। वही दो लोग मृत घोषित किए गए है। अस्पताल में भर्ती दो  गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *