राजनीति हरिद्वार

निशंक ने संतोंं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

हरिद्वार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात का 100 वा संस्करण प्रसारित किया गया। हरिद्वार जिले में 79४ बूथों पर आज यह एेतिहासिक कार्यक्रम सुना गया। जिसमें हरिद्वार के बूथ संख्या 17४ पर प्रमुख रूप से ऋषिकुल आडिटोरियम में संत समाज ने कार्यक्रम सुना।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने पधारे सभी संतजनों को प्रणाम कर अभिवादन किया एवं कहा कि सभी संत हमारे पूजनीय हैं। आज हम सबका यह सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के एेतिहासिक 100 वे संस्करण में धर्म नगरी के सभी संतों का आशीर्वाद मिल रहा है जिसमें सभी अखाड$ों के प्रमुख संत जनों की आशीर्वाद रूपी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अखाड$ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड$ा के सचिव रविंद्र पुरी महाराज, जूना अखाड$ा से महेश पुरी एवं स्वामी देवानंद, निरंजनी अखाड$ा से महंत रवि पुरी एवं महंत राम रतन गिरी, निर्मल अखाड$ा से महंत जसविंदर सिंह एवं अमनदीप सिंह ,बड$ा अखाड$ा उदासीन से महामंडलेश्वर हरि चेतन आनंद ,बैरागी अखाड$ों से महंत रघुवीर दास, बाबा हठयोगी ,महंत अरुण दास, महंत दुर्गा दास, नया अखाड$ा उदासीन से स्वामी जगत राम ,गरीबदासी संप्रदाय से स्वामी रविदास, स्वामी अरुण दास ,घीसापंथी संप्रदाय से स्वामी राम मुनि आदि करीब 5५0 साधु संतों ने मन की बात सुनी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतन आनंद  ने कहा प्रधानमंत्री देश का चौमुखी विकास कर रहे हैं। अखाड$ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक की प्रशंसा की। डा. निशंक ने सभी साधु संतों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश ही नहीं विदेश में भी अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 3 अक्टूबर 2१४ को किया गया था। आज यह कार्यक्रम 5२ भाषा एवं बोलियों जिनमें 1१ विदेशी भाषाएं भी शामिल है में प्रसारित हो रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ—साथ चरित्र निर्माण करना है। सेल्फी विद डाटर अभियान के माध्यम से बालिकाआें की गरिमा को बढ$ावा देने का अभियान हो ,चाहे फिट इंडिया अभियान के माध्यम से फिटनेस के मूल्य को बढ$ाना हो वैज्ञानिक उपलब्धियां हो, आर्गेनिक खेती, सैन्य हथियारों के संबंध में ,सोलर ऊर्जा के संबंध में, पर्यावरण ,युवाआें से संबंधित, संस्ति, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदि अनगिनत विषयों को लेकर देश के सामने प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक आेमप्रकाश जमदग्नि ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मन की बात जिला संयोजक लव शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनिल अरोड$ा, नितिन गौतम, राजन मेहता, मनोज जखमोला, वीरेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा मनोज शर्मा विमल कुमार आलोक गौतम बालकृष्ण चमोली आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *