Uncategorized

पुलिस ने नही सुनी विवाहिता के उत्पीड़न की गुहार, आखिर प्रेसवार्ता में खुला राज क्या अब होगी कारवाही

प्रेस के माध्यम पुलिस से लगायी कार्रवाई की गुहार
हरिद्वार।

सलेमपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने 2 वर्ष पूर्व उनकी शादी इमरान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा खासा खर्च किया था। कुछ समय तक ससुराल में सब ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद पति इमरान के परिवारजन लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे। पति भी परिवार वालों की बातों में आकर मार पिटाई करता है। पूरा परिवार मिलकर घर से निकालना चाहता है। रूबी ने बताया कि उन्होंने लकसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र दिया। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में सलेमपुर आ गयी। सब रास्ते बंद देख बेबस रूबी ने अब हरिद्वार प्रेस क्लब के दरवाजा खटखटाया प्रेसवार्ता कर  पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा मित्र पुलिस रूबी को कितना न्याय दिला पाएगी या अभी और दरवाजे खटखटाने पड़ेंगे न्याय के लिए..?

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *