Uncategorized

नगर विधायक के जन्मदिन के पूर्व दिवस पर निकाली मनोकामना यात्रा

हरिद्वार।
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व दिवस पर सैकड$ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खन्ना नगर स्थित हनुमान मंदिर से शाकुम्भरी देवी मंदिर तक मनोकामना यात्रा में प्रतिभाग कर शाकुम्भरी देवी मंदिर में पूजा—अर्चना करते हुए राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने, केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार स्थापित करने व मदन कौशिक की दीर्घायु की कामना करते हुए सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर में पूजा—अर्चना की। खन्ना नगर में उमड़े सैकड$ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी क्षेत्रों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज मनोकामना यात्रा के तहत हरिद्वार जनपद के हजारों कार्यकर्ता भारत को विश्व महाशक्ति बनाने व केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार को आरूढ$ करने की कामना हेतु सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर जा रहे हैं। पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि जिस प्रकार आज समूचे जनपद से हजारों कार्यकर्ता केन्द्र में पुन: नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना व अपने लोकप्रिय नेता मदन कौशिक की दीर्घायु तथा सफल राजनीतिक जीवन की कामना हेतु अपार सैलाब के रूप में यहां उमड$े हैं। उससे साबित होता है कि मदन कौशिक उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता हैं। जिनके नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार स्थापित हुई तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने समूचे प्रदेश में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया। इस अवसर पर महानगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सेठी, ने कहा कि जिस प्रकार यहां कार्यकर्ताओं का अपार सैलाब उमडा है जिसमें बहादराबाद, रूड$की, भगवानपुर, बेहट में जगह-जगह सैकड$ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनोकामना यात्रा का स्वागत किया है। उससे साबित होता है कि समूचे जनपद में मदन कौशिक की लोकप्रियता व संगठन क्षमता का कोई मुकाबला नहीं। खन्ना नगर हरिद्वार से आरम्भ हुई मनोकामना यात्रा का जटवाड़ा पुल, बहादराबाद, धनौरी, बहादुरपुर सैनी, रोहालकी, भगवानपुर, छुटमलपुर, बेहट अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ताआें ने सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर में विधि—विधान से पूजा—अर्चना कर पूर्व भाजपा प्रदेश अयक्ष मदन कौशिक की दीर्घायु व केन्द्र में पुन: नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना की। इस अवसर पर नरेश प्रधान, मास्टर नागेन्द्र, सुशील तिवारी, पवन तोमर, धीर सिंह, अन्नू कक्कड$, सुनील अग्रवाल गुड्डू, विशाल गर्ग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, पार्षद सचिन अग्रवाल, राजेन्द्र कटारिया, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, सचिन बेनीवाल, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, अनिल प्रजापति, आकाश भाटी, सन्नी गिरि, अमित गौतम, प्रशांत सैनी, आकाश चौहान, राकेश नौटियाल, मुकेश कौशिक, रमेड$ गौड$, रूपेश बंसल, विवेक उनियाल, दीपांशु विद्यार्थी, रवि सैनी, विनय निगम, विक्की अडवाणी, विकल राठी, आदित्य गौड$, वासु पाराशर समेत सैकड$ों की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *