Uncategorized

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की मृत्यु सम्पूर्ण विश्व और मानवता का भविष्य तय करेगी-यति रामस्वरूपानन्द

हरिद्वार।

इस्लामिक जिहादियों द्वारा शिवशक्ति धाम के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की हत्या की लगातार कोशिशों के बावजूद सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा की अनदेखी करने से यति सन्यासियों में बहुत आक्रोश है।यति सन्यासियों ने अपने गुरु के सम्मान और सुरक्षा के लिये हर संघर्ष के लिये कमर कस ली है।उन्होंने इसके लिये एक लाख हस्ताक्षर करवा कर एक जनहित याचिका प्रयागराज उच्च न्यायालय में डालने का निर्णय लिया है।इस हस्ताक्षर अभियान का आरम्भ हरिद्वार से किया जाएगा जहाँ यति सन्यासियों का एक समूह यति रामस्वरूपानंद जी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के प्रत्येक आश्रम में जायेगा और सभी सन्तो से जनहित याचिका पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध करेंगे।
अपने अभियान के विषय मे विस्तृत जानकारी देने के लिये यति सन्यासियों ने आज एक प्रेस वार्ता हरिद्वार के प्रेस क्लब में आयोजित की।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यति रामस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपना पूरा जीवन सम्पूर्ण विश्व को इस्लामिक जिहाद की सच्चाई और खतरे से अवगत कराने में लगाया है।इसी कारण आज सम्पूर्ण दुनिया के इस्लामिक जिहादी उनका कत्ल करना चाहते हैं।आज स्थिति यह है कि पूरे देश मे कही भी कोई इस्लामिक जिहादी पकड़ा जाता है तो वह यह जरूर बताता है कि उसका लक्ष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की हत्या करना है।यहाँ तक कि प्रयागराज में बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा की नृशंस तरीके से हत्या करने वाले लारेब हाशमी ने भी खुल कर डासना वाले महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की हत्या का आह्वान किया है।मानव इतिहास में आज तक इतनी कीमत किसी भी सिर की नही लगी जितने सम्पूर्ण विश्व के इस्लामिक जिहादियों ने हमारे गुरु जी के सिर की लगाई है।दुनिया के लगभग प्रत्येक मुस्लिम देश ने उनके सिर पर इनाम रखा है।आज सारी दुनिया इस बात को समझ ले कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की मृत्यु सम्पूर्ण विश्व और मानवता के भविष्य को तय करेगी।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यति सत्यदेवानंद जी महाराज ने कहा कि सन्त समाज का नैतिक दायित्व है कि वो महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को कमलेश तिवारी ना बनने दे।अगर इस्लाम के जिहादी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की हत्या करने में सफल हो गए तो उनका हौसला इतना बढ़ जाएगा कि फिर भारतवर्ष में कोई सुरक्षित नहीं रहेगा।आज सनातन को बचाने के लिये सनातन की सबसे मजबूत आवाज को बचाना सन्त समाज की जिम्मेदारी है।
यति सन्यासियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि वो कल दिनांक 5 दिसम्बर से हरिद्वार की 7 दिवसीय पदयात्रा आरम्भ करेंगे जहाँ वो एक एक आश्रम में जाकर सन्त समाज को इस सारे मामले की जानकारी देकर उनसे समर्थन मांगेंगे। इस अवसर पर यति नित्यानंद गिरी महाराज, यति रणसिंघानंद गिरी महाराज,यति निर्भयानंद गिरी महाराज, पंडित कृष्ण वल्लभ भारद्वाज, अंकुर जावला, भैरव सेना संघठन से संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ,उदित भारतद्वाज, उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *