Uncategorized

मैडम तुसाद न्यूयार्क द्वारा योग गुरू स्वामी रामदेव की मोम की प्रतिकृति का अनावरण

हरिद्वार।
मैडम तुसाद संग्रहालय न्यूयॉर्क द्वारा नई दिल्ली में योगगुरू स्वामी रामदेव महाराज की मोम की प्रतिकृति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क में 20 से ज्यादा बड़े आइकन्स के फिगर लगे हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरुख खान आदि हैं। विश्व के 20 रिनाउंड आइकन्स के साथ भारत के एक संन्यासी को जो सम्मान दिया गया है। वह एक सन्यासी का गौरव नहीं अपितु पूरे भारत का गौरव है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। अब तो अमेरिका भी मेड इन यूएस तथा मेड बाई अमेरिका के कॉन्सेप्ट पर चल रहा है। योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी का जो मूवमेंट पतंजलि ने चलाया था। उसकी लहर अब पूरी दुनिया में है। स्वामी रामदेव ने बताया कि इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 20 आर्टिस्ट का पुरुषार्थ तथा लगभग 2 करोड$ रुपए की लागत आई है। यह कास्ट का विषय नहीं हैं, यह एक कान्सेप्ट है। जिसमें भारत और भारतीयता को, भारत के एक संन्यासी को स्थान दिया गया है। वे इसके लिए मैडम तुसाद की टीम के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वामी रामदेव का सम्मान नहीं अपितु  यह भारत की सनातन संस्कृति, योग, आयुर्वेद, हमारे पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। हमारा उद्देश्य है कि पूरे विश्व में ऐसे रचनाधर्मिता वाले पुरुषार्थी व्यक्तित्व तैयार हों जो योग के पथ पर, कर्तव्य के पथ, कर्मयोग के पथ पर आगे बढते चलें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की पूजा करो, चित्र नहीं चरित्र की पूजा करो। इसलिए हमने इसको न कोई मूर्ति बोला, न इसकी पूजा की और न ही कोई प्राण प्रतिष्ठा की, यह मात्र प्रेरणा के लिए है। सनातन परम्परा व संस्कृति के शाश्वत ज्ञान, विज्ञान व प्रज्ञान पर हमें नए सोपान स्थापित करने हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि जो भी भारत की मिट्टी में पैदा हुआ है, वह भारत रत्न है। उसे एेसा प्रयत्न करना चाहिए कि वह विश्व में भारत माता का गौरव प्रतिष्ठापित करने के लिए अपना क्या योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में मैडम तुसाद न्यूयर्क के मार्केटिंग हैड टियागो मोगाडोरा, सहायक मैनेजर बैन, मैडम तुसाद, नई दिल्ली के जनरल मैनेजर अंशुल जैन, पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण महाराज, पतंजलि योगपीठ यू$के$ ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी माता सुनीता पौद्दार, स्वामी रामदेव के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस$के$ तिजारावाला, आस्था चैनल के सीईआे प्रमोद जोशी, संस्कार चौनल के सीईआे मनोज त्यागी, भारत स्वाभिमान के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *