Uncategorized

सालो से टूटी है लोनिवि की सडक,दुरूस्तीकरण के नाम पर होती है लीपापोती

विधायक निवास के सामने की ही रोड सालो से नही बनी
बहादराबाद।
पुलिस चौकी के सामने लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड$क पर लोगों का चलना दुश्वारहो रहा है।
स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके है। इएनकी यह समस्या कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बहादराबाद पुलिस चौकी से लेकर, भारतीय स्टेट बहादराबाद तक पूरी सड$क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की सी बारिश होते ही यह सड$क तालाब जैसी स्थिति में तब्दील हो जाती है। इस मुख्य सड$क से आए दिन हजारों छोटे बडे वाहन गुजरते हैं। यही सड$क सिडकुल, बीएचईएल, हरिद्वार, कलियर, रुड$की, भगवानपुर को जोड$ती है। विकास पुरुष कहे जाने वाले भाजपा विधायक आदेश चौहान का निवास स्थान भी इस सड$क से लगभग 20 मीटर की दूरी पर है। वह इसी सड$क से होते हुए अपने निवास स्थान पर जाते है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कभी – कभी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी आते हैं, और इस सड$क के दुरूस्तीकरण के नाम पर गड्ढो को मिट्टी और पत्थर से भरवाकर चले जाते हैं। जिस से यह मिट्टी बरसात में कीचड$ बनकर सड$क पर फैल जाती हैं और लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। आए दिन सड$क में गड्ढों की वजह से कोई न कोई हादसा होता रहता है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *