उत्तराखंड

ईलाज के अभाव में मजदूर की पत्नी की मौत, यह लगाया आरोप

हरिद्वार।

सुबह राजा बिस्किट के मजदूर शिव बालक की पत्नी की ईलाज अभाव में मौत हो गई है। अगर राजा बिस्किट प्रबंधन द्वारा ई. एस. आई का पैसा जमा किया गया होता तो मजदूर की पत्नी बच जाती। इस मौत जिम्मेदार राजा बिस्किट प्रबंधक है। धरनास्थल पर मजदूरों द्वारा शिव बालक मजदूर साथी की पत्नी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में हम साथ है। राजा बिस्किट मैनेजमेंट ने फरवरी 2023 से गैरकानूनी बंदी की है। उसी समय से कम्पनी गेट पर अपनी मांगो को लेकर धरना दे रहे हैं। अप्रैल 2022 से मजदूरों का ई. एस. आई व पी. एफ. की राशि कम्पनी प्रबंधन द्वारा जमा नहीं किया गया है। कई बार इन विभागों में शिकायतें लगाई लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई है। मजदूरों के सामने भुखमरी के संकट खड़ा हो चुका है। अपने व परिजन का किसी भी गंभीर बिमारी का ईलाज नहीं करा पा रहे हैं। 60 मजदूरों को राजा प्रबंधक ने सड़क पर ला दिया है।भुखमरी संकट बढ़ता जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई चुकी है राशान का पैसा दुकानदार माग रहे हैं। मकान मालिक कमरा किराया के लिए परेशान कर रहे हैं व हम अपने परिजनों को ईलाज नहीं करा पा रहे हैं। राजा प्रबंधक हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है और खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। अत:हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि हम मजदूरों का ई. एस. आई व पी.एफ.की राशि जमा कराई जाय व राजा बिस्किट मैनेजमेंट पर श्रम कानूनों की परिपालना न करने के खिलाफ प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *