Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा सरकार पर लगाए लापरवाही और नासमझी के आरोप

 

लक्सर।
लक्सर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बाढ ग्रस्त गांव जैनपुर और खानपुर क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जनता के दुख सुख से कोई वास्ता मतलब नही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को इसका सबक सिखाएगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत रविवार को लक्सर क्षेत्र के बाढ ग्रस्त जैनपुर गांव में दौरा करने पहुंचे। जहां कुछ दिनो पूर्व तटबंध टूटने के कारण क्षेत्र में बाढ आई थी। इस दौरान उनके द्वारा पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त हुआ तटबंध कही ना कही खनन और भ्रष्टाचार की गतिविधियों के कारण ही प्रतिवर्ष टूटता है। जो मिट्टी से निर्मित है। उन्होंने राज्य सरकार पर बडा सवाल खडा करते हुए कहा कि सरकार इस आपदाकाल में क्षेत्रवासियों को बाढ से हुए उनके नुकसान की भरपाई का भरोसा नही दे पा रही है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर लापरवाही और नासमझी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद बाढ पीडित क्षेत्र से गायब है। भाजपा सरकार को जनता के दुख—सुख से कोई वास्ता मतलब नही है और जनता भी यह बात बखूबी समझ रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेश रस्तोगी, बालेश्वर सिंह, अमित उर्फ डोनू शर्मा भी कांग्रेसी नेता उनके साथ रहे। विगत दिन शनिवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य बाजार लक्सर व शुगर मिल का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बताया कि नगर के बाजार में लगभग चार दिन तक बाढ का पानी भरा रहा। जिससे व्यापारियों को पांच करोड से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी के साथ ही बाढ से किसानों की फसले भी पानी में डूब कर पूरी तरह से तबाह हो गई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह सरकार से मांग करेगे कि सरकार बाढ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर व्यापारियों बाढ पीडितों व किसानों को उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि वह सरकार से जिन लोगों के आपदा में मकान गिर गए है। दुकानों का सामान खराब हो गया है, फसले डूब गई है। इन सभी का मुआवजा दिलाए जाने की मांग करेगे। इस मौके पर राजेश रस्तोगी, बालेश्वर सिंह, एडवोकेट संजय सैनी, कांग्रेसी नेता अमित उर्फ डोनू शर्मा, शीतल उर्फ संजय शर्मा, अदनान, सत्यवीर सिंह आदि कांग्रेस नेता उनके साथ रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *