उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

अवैध धर्मान्तरण व वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया प्रतिभाग
विश्व हिन्दू परिषद, केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल बैठक

हरिद्वार।
विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक श्री कृष्ण निवास आश्रम सन्यास रोड में संपन्न हुई। उपवेशन के प्रथम दिवस के दो सत्रों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर कुठाराघात, समलैंगिकता और लिव इन रिलेशनशिप, देश के सभी मठ मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना जैसे ज्वलंत विषयों पर संतो ने अपने विचार प्रकट कर गहन चिंतन मनन किया। संतो ने देश में निर्बाध गति से चल रहे अवैध धर्मान्तरण, वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार पर चिंता व्यक्त करते हुए विचार रखे। अंतिम दिवस का समापन सत्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी युगपुरुष महामंडलेश्वर परमानंद महाराज की अध्यक्षता में हुआ। उपवेशन में अचानक उपस्थित हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संतो का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में उपस्थित धर्माचार्यों तथा संतो ने मुख्यमंत्री का यशस्वी, धर्मरक्षक, कर्मयोगी कहकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा संतो ने धर्मध्वजा मुझे सौंपी है, मेैं देवभूमि को उसके मूल स्वरूप में वापस लाऊंगा, आपके आशीर्वाद से मुझे ऊ र्जा प्राप्त हुई हैं।
समापन सत्र का विषय देश के समस्त धर्माचार्य तथा संतो से विश्व हिन्दू परिषद का आदिवासी, वनवासी, वंचित क्षेत्रों में वर्ष में एक पखवाड$ा प्रवास करने का निवेदन रहा। जिसका संतो ने स्वागत कर सहयोग करने का संकल्प लिया। साध्वी ऋतंभरा ने अपने गुरु महामंडलेश्वर परमानंद महाराज के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री तथा विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र को एक करोड$ रुपए का चैक भगवान श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए भेंट किया।
उपवेशन में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने संतो से निवेदन किया कि वर्तमान समय की आवश्यकता हैं कि संतो धर्माचार्यों को गांव गांव जाकर धर्मसम्मत प्रचार करना चाहिए। आज भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर चौतरफा प्रहार हो रहें हैं। समाज में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ$ रहा हैं, नैतिक और जीवन मूल्यों का हस हो रहा हैं, यह संस्कारों का क्षरण हैं। समाज में विदेशी षडयंत्रों पर आधारित सोशल मीडिया के माध्यम से गलत विमर्श स्थापित किए जा रहें हैं। उनको समझ कर तत्काल प्रतिकार करने की आवश्यकता हैं। मिलिंद परांडे ने कहा कि पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर तक धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा हैं। समाज और परिवार का प्रबोधन वर्तमान समय की महती आवश्यकता हैं।
उपवेशन में निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज, साध्वी ऋतंबरा, स्वामी अजनेशानंद सरस्वती बिहार, घीसापंथाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, गरीबदासाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज छोडानी धाम, बंजारा समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज के साथ अनेक पूज्य संतो ने अपने वक्तव्य रखे।  बैठक में देश भर से 35 शीर्ष संतों एवं 7 साध्वी धर्माचार्यो ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन विहिप के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने किया। संतजनों का स्वागत विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चन्द्र, केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, केन्द्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, प्रांत उपाध्यक्षा संध्या कौशिक, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम त्रिपाठी, नीता कपूर, विभाग अध्यक्ष बलराम कपूर, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, राजेंद्र सैनी, पंकज विश्नोई, कमल उलियान, अनिल भारती, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर कश्यप, मयंक चौहान, अमित मुल्तानिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *