उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

लडकी हूं लड सकती हूं को चरित्रार्थ करते महिलाओंं को सशक्त बनाया जाएगा

हरिद्वार।
मिस्सरपुर, पंजनहेडी, अजीतपुर, जियापोता में चुनाव प्रचार करने पहुंची हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत का कार्यकर्ता व महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत से भाव विभोर अनुपमा रावत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिरण व क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं लागू कराएंगी। कहा कि दस वर्षो के कार्यकाल में भाजपा विधायक क्षेत्र का विकास करने में नाकाम रहे हैं। आसमान छू रही महंगाई से महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। रसोई गैस सिलेंडर सहित तमाम खाद्य पदार्थों के दाम बेहताशा बढ गए हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई को नियंत्रित किया जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लडकी हूं लड सकती हूं को चरित्रार्थ करते महिलाओंं को सशक्त बनाया जाएगा। छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड$े। इसके लिए स्कूल कालेजों की स्थापना व चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर ऋषि, राजीव कुमार, विजेंदर, सतेंन्द्र, बृजमोहन, राजकुमार, सचिन, आशीष, देवेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *