राजनीति हरिद्वार

शहर अध्यक्ष व कार्यकारिणी बहाल, कौन हुआ बेहाल

हरिद्वार।
प्रदेश व्यापार मंडल महानगर उत्तराखंड की बैठक हरकी पौडी निजी प्रतिष्ठान पर हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक सुरेश भाटिया ने व संचालन प्रदेश महामंत्री सुमित अरोडा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला एवं उपाध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि कुछ दिन पूर्व हरिद्वार जिला अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल ने बिना प्रदेश संगठन समिति से विचार विमर्श करें, निर्वाचित शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिसको लेकर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच समिति बनाई गयी थी। समिति की रिपोर्ट के अनुसार  किसी प्रकार की अनुशासनहीनता नहीं पायी गयी। जांच में पाया गया कि प्रदेश के पदाधिकारी एवं निर्वाचित शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की व्यक्तिगत लडाई विचारों को लेकर है। किसी के द्वारा संगठन को लेकर कोई गलत भाषा का प्रयोग नहीं पाया गया, इसलिए प्रदेश व्यापार मंडल कार्य समिति ने शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी को बहाल किया जाता है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा की दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूती से आगे बढायें। प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों का संगठन है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश व्यापार मंडल का सच्चा सिपाही हूं। मेने हमेश प्रदेश व्यापार मंडल के संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटीयां संगठन के बैनर तले सेकना चाहते है। कुछ पदाधिकारी व्यक्ति विशेष की कठपुतली बन संगठन पर अपनी तानाशाही चलना चाहते है जिसको हरिद्वार का व्यापारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोडा ने शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी को पुन: पदभार सौप व्यापरी हितो की आवाज उठाने के लिए आदेशित किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता किशन बजाज ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताया।
बैठक में मुख्य रूप से सुरेश भाटिया,प्रदेश महामंत्री सुमित अरोडा, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,वरिष्ठ व्यापरी नेता किशन बजाज,महानगर महामंत्री दीपक गौनियाल, राजेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर चंदशेखर गोस्वामी,विमल सक्सेना, दीपक अत्रि,अनुज गुप्ता, राहुल चौहान, पुनीत त्रिपाठी, रिक्की अरोडा, रामकिशोर अग्रवाल, हेमंत कश्यप, मधुर अरोडा, धर्मेन्द्र पाठक, दीपचंद, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *