उत्तराखंड हरिद्वार

लापता युवती का शव गंगनहर  में मिला

हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से लापता हुई युवती का शव पथरी पावर हाउस में गंगनहर से बरामद हुआ। युवती घर से सुबह की सैर पर गई थी। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से रिया मेहता (19) पुत्री नेहा मेहता निवासी हरिलोक कॉलोनी सराय रोड ज्वालापुर तीन अगस्त को घर से सुबह की सैर के लिए निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की देर शाम एक युवती का शव पथरी पावर हाउस रानीपुर में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने शिनाख्त  रिया मेहता के रूप में की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड कर गई थी। मृतका के  शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चलेगा। युवती के मोबाइल काल डिटेल निकाली जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।