हरिद्वार।
उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए जीआरपी में तैनात अशोक कुमार को एसपी तृप्ती भट्ट ने स्टार पहनते हुए मिठाई खिला कर बधाई दी। इस दौरान जीआरपी स्टाफ ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। अशोक कुमार जीआरपी में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके है। वह वर्तमान में थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून के पद पर तैनात है।
गौरतलब है कि बीते 3 मई को पुलिस मुख्यालय देहरादून की आेर से 57 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाए जाने का आदेश जारी किया गया था। सूची में थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार का नाम भी शामिल है। मंगलवार को हरिद्वार स्थित जीआरपी मुख्यालय में एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर तीसरा स्टार (बैच) लगाकर मिठाई खिला शुभकामनाएं दी गई। अशोक कुमार वर्ष 2008 बैच के सीधी भर्ती के उपनिरीक्षक है। वह जीआरपी में एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। इस दौरान समस्त जीआरपी पुलिस परिवार द्वारा अशोक कुमार को उनके भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।