उत्तराखंड हरिद्वार

रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई,एसएसपी ने दिये निर्देश

हरिद्वार।
डीजे की तेज आवाज से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राआें की पढ$ाई में विघ्न ना आए। इसे देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को रात दस बजे के बाद डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षाआें के दौरान रात दस बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायतें पुलिस को निरंतर मिल रही हैं। डीजे की तेज आवाज से बोर्ड परीक्षाआें की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राआें को कोई असुविधा ना हो। इसके लिए एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी थाना प्रभारियों को रात के समय होने वाले आयोजनों में डीजे बजाए जाने पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने और निर्धारित डेसीबल का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऊ ंची आवाज में डीजे बजाए जाने के साथ ही बिना साइलेंसर वाले वाहनों को भी चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड$े।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।