उत्तराखंड हरिद्वार

सडक जाम करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

27 टेम्पो व ई रिक्शा सीज व 36 वाहन चालकों के काटे चालान

हरिद्वार।
कोतवाली नगर पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाकर बेतरतीब वाहन खडे करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 27 वाहनों को सीज किया। 36 वाहन चालकों के चालान काटे गए। चार धाम यात्रा सीजन के चलते सड़क पर वाहनों के इधर-उधर खड़े हो जाने से आने जाने वाले यात्रियों पर आम जनता को जाम से जूझना पड़ता है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चार धाम यात्रा के मद्देनजर भीमगोड़ा बैरियर के पास टैम्पो ई-रिक्शा पैडल रिक्शा चार पहिया दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खडा कर जाम की स्थिति बनाने व यात्रियों व आम जनमानस को परेशानी पहुंचाने संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर अलग अलग टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। भीमगोडा  बैरियर से लेकर खडखडी, सप्तऋषि तक जो भी टैम्पो ई-रिक्शा पैडल रिक्शा चार पहिया दो पहिया वाहन यातायात नियमो का उल्लंघन करने व बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर कुल 27  टैम्पो ई-रिक्शा को सीज किया गया एवं 36 वाहनो के चालको का मौके पर ही अन्तर्गत धारा—एमवी एक्ट के तहत चालान कर 19 हजार 50 रुपये जुर्माना वसूला गया। भीमगोड़ा क्षेत्र में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते आने जाने वाले पैदल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *