उतराखंड चुनाव 2024 राजनीति हरिद्वार

एक्टिज पोल के नतीजे भाजपा चार सौ पार के नारे को सही साबित कर रहे: विशाल गर्ग

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी-
हरिद्वार।

भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आए एक्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना पर प्रसन्नता जतायी। कहा कि एक्टिज पोल के नतीजे भाजपा चार सौ पार के नारे को सही साबित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ और बद्रीनाथ से विशेष लगाव है। भगवान केदारनाथ और बद्रीनाथ की कृपा से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मां गंगा से भाजपा की जीत की कामना की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने तप तपस्या साधना से साफ तौर पर नजर आता है कि देश के प्रधानमंत्री भारतीय परंपरांओं का निर्वहन करते हैं। ऋषि मुनियों एवं संत महापुरूषों के द्वारा भी देश की उन्नति प्रगति एवं मानव कल्याण के लिए कड़ी तपस्याएं की जाती थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चहुंमुखी विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। अवश्य ही देश की जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। भाजपा के नेता विशाल राठौर और निवृतमान पार्षद नेपाल सिंह ने कहा कि प्रचंड बहुमत की और भाजपा बढ़ रही है। विपक्ष के सभी आरोप धराशाही होंगे। एक्जिट पोल के नतीजें सही साबित होंगे। देश की कमान तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रचण्ड जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थनाएं की। इस दौरान मांगेराम, नवीन चौहान, कृष्ण कुमार, विश्वास सक्सेना, रमेश आदि मौजूद रहे।
फोटो नं.1-एक्गिज पोल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *