– दोस्त के मोबाइल में डूबने का वीडियो कैद
हरिद्वार।
सहारनपुर से दोस्तों के साथ तीर्थनगरी घूमने आए युवक की गंग नहर में नहाते हुए तेज प्रवाह में फंसकर डूबने से मौत हो गई । मृतक का शव पथरी पावर हाउस में फंसा मिला । पुलिस ने शव को निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के डूबने का पूरा वीडियो दोस्त के मोबाइल फोन में कैद है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि गोविंदपुरी गंग नहर घाट पर सहारनपुर उत्तर प्रदेश से आए चार दोस्तों में शामिल विकास गंग नहर में स्नान करने लगा। गंग नहर घाट में बनी रेलिंग को पार कर तैरते हुए कुछ आगे की तरफ बढ$ गया। ग्रुप में शामिल दोस्त विकास के तैरने का वीडियो बना रहा था । देखते ही देखते तेज प्रवाह में बहने लगा । पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया पर निकल नहीं पाया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जल पुलिस कर्मियों को भेज कर डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की गई। रात में अंधेरा हो जाने के बाद कांबिंग अभियान को रोकना पड$ा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई । पंजाबी बाग सहारनपुर से विकास के परिजन भी पहुंच गए। ग्रुप में शामिल सागर, विवेक त्यागी व प्रमोद घटना से दुखी थे। दोस्तों का कहना था हरिद्वार घूमने के बाद वापस लौट रहे थे । लौटते समय गोविंदपुरी स्थित गंग नहर घाट पर रुक वहां पर विकास ने नहाने की इच्छा जताई। बाकी युवक घाट पर मौजूद रहे । विकास घाट की रेलिंग को पार कर नहर में तेज बहाव में आगे तक निकल गया कुछ दूर तक तो सही रहा। वापस लौटते हुए वह किनारे नहीं लग पाया और देखते ही देखते पानी में समा गया। विकास का शव पथरी पावर हाउस में फंसा मिला। पानी से शव को निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।













































