बड़ोदा निवासी एक व्यक्ति मनमोहन सिंह पेंटल ने कनखल में अपने चार फ्लैट पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पिता करतार सिंह पेंटल ने वर्ष 2000 में कनखल में चार फ्लैट खरीदे थे।
2003 में उनके पिता के निधन के बाद 2003 में फ्लैटों पर ताला लगाकर वह बड़ौदा लौट गए फ्लैट की चाबियाँ भी उनके ही पास थीं। बीमारी के कारण वे लंबे समय तक हरिद्वार नहीं आ पाए। हाल ही में उन्हें पता चला कि एम.के. त्रिपाठी नामक एक व्यक्ति ने इन फ्लैटों पर कब्जा कर रखा है और वह दावा करता है कि उसने ये फ्लैट एक बड़े संत के शिष्य से खरीदे हैं।
जबकि उनके पिता ने कभी भी ये फ्लैट किसी को नहीं बेचे। आरोप लगाया कि त्रिपाठी और संत ने फर्जी दस्तावेज बनाकर इन फ्लैटों पर कब्जा किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।