उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा नशे का कारोबार: रणदीप सुरजेवाला

 

https://youtu.be/0srGkts3hU4

हरिद्वार।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा भाजपा सरकार में हरिद्वार पूरी तरह ड्रग माफिया के शिकंजे में है। हरिद्वार में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। हरकी पैडी जैसे पवित्र स्थान पर भी खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों के घर से शराब बरामद हो रही है। रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि 2019 में हुए शराब काण्ड में कई लोगों की जान चली गयी। हरिद्वार ड्रग, स्मैक, कोकीन सहित मादक पदार्थो का हब बन गया है। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार यहां से अन्तराष्ट्रीय रैकिट चला रही है। नशे के अवैध कारोबार को संरक्षण प्रदान कर रही है। कहा कि हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड क ी युवा पीढियों को बर्बाद करते का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अधैध नशे को केवल जडो से उखाडा जाएगा बल्कि मादक पदार्थ के माफि याआे को कडी सजा देने का कार्य कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। आकडो पर जानकारी देतेहुए कहा कि बीते नवंबर 2021 में देहरादून, ॠ षिकेश, हरिद्वार, अल्मोडा ड्रग रैकेट का भंडाफ ोड हुआ था। जिसके तार अल्मोडा की जेल से जुडे थे। कहा कि बिना सरकार की सांठगांठ के संभव नही है। अप्रैल 2021 में हरिद्वार जिले की दवाई बनाने की कम्पनियो में ऐसे मादक पदार्थो दवाईयां बनाई जा रही थी जो प्रतिबंधित है। कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई बड$े सवाल हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता के इन सवालों पर बात करने के बजाए भाजपा संस्कार और संस्कृति पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे हरिद्वार कुंभ में कोरोना टेस्ट घोटाला हुआ। एक ही नबर पर हजारो टैस्ट कर डाले गएे। वह भी एेसे मोबाईल नंबर जो कुम्भ मेले में हरिद्वार आये ही नही थे। एेसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने पर नशा कारोबारियों पर कड$ी कार्रवाई करते हुए सख्त सजा दिलायी जाएगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल के संरक्षण में लड$ा जा रहा है। चूंकि हरीश रावत सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। इसलिए उन्हें चुनाव र्केपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। हरकसिंह रावत के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ काम करने के बाद भाजपा की असलियत से वाकिफ होने के बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस में वापस लौटे हैं। उनके अनुभव लाभ चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा और चुनाव नहीं लड$ने का उनका खुद का फैसला है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव में शराब की नदियां बहा रहे हैं। धार्मिक संस्थाआें को भी शराब का अड्डा बनाया जा रहा है। जनता ने अवसर दिया तो हरिद्वार को नशा मुक्त रोजगार युक्त शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना में देश के अन्य तीर्थो पर ान की अनुमति है। लेकिन हरकी पैड$ी पर श्रद्धालुआें को ान नहीं करने दिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड$ रहा है। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, शिल्पी अरोड$ा, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल, अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।