उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के लिए किया घर-घर प्रचार

हरिद्वार।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव की तारीख जैसे—जैसे नजदीक आ रही है। पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान लालढांग क्षेत्र में बहुत ही तेजी से बढ़ा दिया है। लालढांग क्षेत्र में चुनाव संपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत की बहन आरती रावत के साथ क्षेत्र की महिलाएं व पुरुषों ने चुनाव संपर्क अभियान चलाया उनके द्वारा क्षेत्र के  चिडियापुर लाहाडपुर आदि गांव  में घर-घर खेत— खेत की पगडंडियों के रास्ते से होते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला गांव में दूर-दूर घरों में रह रहे लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से हेमा नेगी, जगमोहन आर्य, अनीस, विनोद रावत, नजर हसन अंसारी, श्रीदेवी जैन, भंडारी, रुखसाना, दीपक सैनी, मनीष चौहान आदि शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।