वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफाक अली ने लगाया एसआईआर के नाम लोगों को परेशान करने का आरोप
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्पेलिंग मिस्टेक जैसी छोटी छोटी गलतियों पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। परेशान लोग अपना कामकाज छोड़कर सरकारी दफ्तरों और बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकरों से वार्ता करते हुए राव आफाक अली ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड होने के बावजूद भी लोगों को अपनी पहचान के लिए इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राव आफाक अली ने कहा कि सरकार आज तक भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं बना पायी है। जिसे नागरिकता का प्रमाण माना जा सके। इसलिए हर जगह प्रयोग किए जा रहे आधार कार्ड को ही नागरिकता का प्रमाण बनाया जाए और इसे मतदाता सूची से लिंक किया जाए। पहचान के लिए बार-बार प्रमाण मांग कर लोगों को परेशान ना किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनखड़ ने कहा कि 2003 की वोटर लिस्ट को सरकार ने हिंदी से अंग्रेजी में परिवर्तित कर दिया है। जिससे बहुत से लोगों के नाम की स्पेलिंग गड़बड़ा गई है। उसे ठीक करने के लिए मतदाताओं से कागजात मांगे जा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों के सरनेम गलत हो गए हैं। जबकि सरनेम की कोई अहमियत नहीं होती है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर मे पारदर्शिता के साथ सरलीकरण प्रक्रिया को अपनाया जाए। इस दौरान पवन पाल, प्रवीण पाल, राव यावर अली आदि मौजूद रहे।


















































