Uncategorized

पालिका अध्यक्ष ने उद्यमियों के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं

औद्योगिक क्षेत्र का विकास और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता: राजीव शर्मा

हरिद्वार।

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास, रोजगार सृजन और बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उद्यमियों के निमंत्रण पर आयोजित बैठक में सहभागिता करते हुए पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उद्यमियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मामलों का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

राजीव शर्मा ने कहा कि उद्योगों से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में रोहित भाटिया, अमित त्यागी, मनोज पुंडीर, निखिल गोयल, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, अनिता मिश्रा, ऋषभ अग्रवाल, वसु शर्मा, राकेश त्यागी, अशोक शर्मा, सी.एस. वर्मा और संजीव गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अपने विचार और सुझाव रखे।

बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर औद्योगिक वातावरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *