Uncategorized

ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर सीडीआे ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

फ ोटो—4— जिला सभागार में अधिकारियों व प्रधानों के साथ बैठक करती मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे।
हरिद्वार।
ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक बैठक  आयोजित की गई। इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सहित प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच—पांच ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ठोस कूड़ा प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करना एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रणनीति तय करना था। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों से उनके ग्राम पंचायतों में वर्तमान में किए जा रहे कूड़ा प्रबंधन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। जिसमें ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समस्त ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी एवं ब्लाक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक योजना बनाएं और शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करें। इस प्रक्रिया में ग्राम स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे ताकि ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं ताकि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव की संकल्पना को साकार किया जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *