Uncategorized

देवभूमि भैरव सेना ने फूंका मध्य प्रदेश के मंत्री का पुतला

हरिद्वार।
देवभूमि भैरव सेवा संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान व जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश सचिव हिंदूवादी नेता चरणजीत पाहवा ने कहा कि सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर यह भूल गए हैं कि वह सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। भारत का अपमान कर रहे हैं। सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनाप—शनाप बोलने वाले मध्य प्रदेश के बड$बोले मंत्री विजय शाह को सोफिया कुरैशी से माफी मांगनी चाहिए। विजय शाह ने देश की सेना का अपमान किया है। लव चौहान व मोहित सैनी ने कहा कि सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *