उत्तराखंड हरिद्वार

महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरिद्वार।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रयासों से विधानसभा में उत्तराखण्ड मे महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2022 ध्वनिमत से पास होने पर एक दूसरे के मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और धामी जी का आभार व्यक्त किया पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल जी ने कहा कि उत्तराखंड  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया है भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं की चिंता करती आई है इसी का प्रमाण है कि माननीय मुख्यमंत्री  ने आरक्षण बिल पास करवाया धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी धन्यवाद प्रेषित करने वालों में बहने में रीता चमोली, मनु रावत, शशि जुयाल , मोहिनी पोखरिया,कंचन ठाकुर, भावना, शकुंतला देवलाल, बिमला नैथानी ,,आशा कोठारी,,आदि बहने शामिल थी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।